छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित
रायपुर, 16 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकीय पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।
इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।
कहां जारी होगा विज्ञापन?
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री अशोक नारायण बंजारा के अनुसार विस्तृत विज्ञापन निम्न वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा:
परीक्षा की संभावित तिथि
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन कब से होंगे शुरू?
ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि की जानकारी जल्द ही व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
अन्य भर्तियों की भी तैयारी
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भी अलग से भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण बिंदु
- कुल पद: 2292
- ई-संवर्ग: 795 पद
- टी-संवर्ग: 1497 पद
- परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026 (संभावित)
- आयोजन: CG Vyapam
लेटेस्ट अपडेट के लिए The YUVA WORLD News के साथ जुड़े रहें।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली