The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

शासन और विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे बिलासपुर के निजी विद्यालय — रंजेश सिंह

Views: 3796
Spread the love
Read Time:5 Minute, 55 Second

 

बिलासपुर में निजी विद्यालयों की मनमानी फीस, महंगी किताबों और नियमों के उल्लंघन को लेकर NSUI प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने जिला शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए। KPS, St. Xavier’s और Achievers स्कूलों की जांच को लेकर बड़ा आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर. निजी विद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं, मनमानी फीस वसूली और महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य करने के मामले को लेकर एनएसयूआई ने जिला शिक्षा विभाग और निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में लगातार की जा रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जांच प्रक्रिया तो शुरू की, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

एनएसयूआई का आरोप है कि आज भी अभिभावकों को मजबूरी में अत्यधिक शुल्क जमा करना पड़ रहा है और बच्चों के लिए केवल निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कई निजी विद्यालयों में मान्यता, फीस निर्धारण समिति और अन्य जरूरी जानकारियां सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जा रही हैं, जो सीधे तौर पर शासन के नियमों का उल्लंघन है।

केंद्रीयकृत परीक्षा से दूर कई बड़े स्कूल

मामले में यह भी सामने आया है कि कई बड़े निजी विद्यालय अब तक केंद्रीयकृत परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि विवाद सामने आने के बाद ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ने छात्रों को केंद्रीयकृत परीक्षा में शामिल कराया, लेकिन अन्य कई स्कूल अब भी इससे दूरी बनाए हुए हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

KPS स्कूल समूह पर कार्रवाई की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार KPS स्कूल समूह की सभी शाखाओं में जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन वास्तविक सुधार नजर नहीं आ रहा। अधिकांश स्कूलों में अब भी एनसीईआरटी और निःशुल्क निगम पाठ्यपुस्तकों की जगह महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें चल रही हैं।

साथ ही, मान्यता प्रमाणपत्र, शुल्क संरचना और फीस निर्धारण समिति से संबंधित अनिवार्य सूचना बोर्ड भी स्कूल परिसरों में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सेंट जेवियर्स और आचीवर्स स्कूल पर भी सवाल

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि सेंट जेवियर्स स्कूल समूह की केवल एक शाखा में जांच कर औपचारिकता पूरी कर ली गई, जबकि अन्य शाखाओं में भी समान शिकायतें मौजूद हैं। वहीं आचीवर्स स्कूल में अब तक जांच शुरू नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

“यदि जांच के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो यह केवल दिखावटी कार्रवाई है। सेंट जेवियर्स में अधूरी जांच और आचीवर्स में शून्य कार्रवाई यह दर्शाती है कि कुछ विद्यालयों को संरक्षण प्राप्त है। यह छात्रों और अभिभावकों के साथ अन्याय है।”
— रंजेश सिंह, प्रदेश सचिव, NSUI

दो दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

रंजेश सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो एनएसयूआई 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। संगठन ने कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एनएसयूआई की प्रमुख मांगें

  • KPS स्कूल समूह की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए
  • सेंट जेवियर्स स्कूल समूह की सभी शाखाओं में निष्पक्ष जांच हो
  • आचीवर्स स्कूल में तत्काल जांच शुरू कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
  • निजी प्रकाशकों की किताबों पर रोक लगाकर NCERT और निगम पाठ्यपुस्तकों को लागू किया जाए
  • फीस निर्धारण समिति की सूची सार्वजनिक की जाए
  • सभी स्कूलों में मान्यता और शुल्क संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए

एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


Tags:
#BilaspurNews #NSUI #RanjeshSingh #PrivateSchool #EducationNews #Bilaspur #CGNews #KPSschool #StXavierSchool #AchieversSchool #NCERT #SchoolFees #ChhattisgarhNews #TheYUVAWORLDNews #BreakingNews #BilaspurEducation #PrivateSchoolFees #HindiNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed