The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : पैसा डबल करने के नाम पर 15 लाख की ठगी, रीवा से कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार

Views: 2692
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second

 

 


पैसा डबल करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, रीवा से कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर. पैसा दोगुना करने का लालच देकर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी फेकुराम चतुर्वेदी निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर ने 18 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच “रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड” कंपनी के डायरेक्टर पंकज कुमार वर्मा द्वारा गांव के लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर निवेश कराया गया।

आरोपी गांव के लोगों को एजेंट बनाकर रकम इकट्ठा करता था और करबला रोड स्थित कार्यालय में जमा करवाता था। इस दौरान कई ग्रामीणों से लगभग 15 लाख रुपये जमा करवाए गए। बाद में आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया।

मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम टिकिया, थाना चोरहटा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी पंकज कुमार वर्मा को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

The YUVA WORLD News

Bilaspur Crime News, Bilaspur Police, Chhattisgarh News, Money Double Fraud, Investment Scam, Pankaj Verma, Rewa Arrest, Fraud Case, सिटी कोतवाली बिलासपुर, ठगी मामला, पैसा डबल स्कीम, छत्तीसगढ़ क्राइम, Bilaspur Latest News, Crime Update, Fraud Company

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed