छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” 8 मई को होगी रिलीज, आयुष–तिरांजलि की नई रोमांटिक जोड़ी पर टिकी उम्मीदें
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” आगामी 8 मई 2026 को राज्यभर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में पूरी स्टारकास्ट और फिल्म मेकर्स ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म की खासियत साझा की।
फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य हैं। वहीं इस फिल्म से अभिनेता आयुष Rajvaidya और अभिनेत्री तिरांजलि गोस्वामी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। इनके साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झाँझी और संजय महानंद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का फुल पैकेज
फिल्म की कहानी शहरी परिवेश में पनपती एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और संस्कृति को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है।
अभिनेता आयुष राजवैद्य ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक एंग्री यंगमैन का है, जिसमें प्यार, रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
वहीं अभिनेत्री तिरांजलि गोस्वामी, जो भानुप्रतापपुर की रहने वाली हैं, ने इसे अपने करियर की पहली फिल्म बताते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपना “100 प्रतिशत” दिया है और उन्हें उम्मीद है कि युवा दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आएगी।
“मोला बम्बई घुमा दे राजा” गाना बना आकर्षण
निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार फिल्म का गाना “मोला बम्बई घुमा दे राजा” सोशल मीडिया पर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गीत में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों का जिक्र दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।
करन खान का डायलॉग करेगा एंटरटेन
सुपरस्टार करन खान ने फिल्म में अपने किरदार को बेहद अलग और दिलचस्प बताया। उन्होंने फिल्म का एक मजेदार डायलॉग भी साझा किया —
“कौन है बे?”
जवाब — “बे नहीं, बाबू बोल…”
उन्होंने कहा कि यह डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान देने की कोशिश
फिल्म “मोला लव होगे” को रोमांस, मनोरंजन और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के शानदार मिश्रण के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म की पूरी टीम ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने और नए कलाकारों को आशीर्वाद देने की अपील की है।







Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’