The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : हाईवा चालक का अपहरण कर मारपीट, बदमाशों ने PhonePe से ऐंठे 10 हजार रुपये

Views: 3828
Spread the love
Read Time:2 Minute, 28 Second

THE YUVA WORLD NEWS | बिलासपुर

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक हाईवा चालक के साथ अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, उसलापुर शिव नगर निवासी हाईवा चालक हमेंश कुमार कोशले 2 जून की रात अपने साथियों के साथ हाईवा वाहन से मुरूम खाली कर सिल्ली लोड कराने जा रहा था। रात करीब 1 बजे जब वे संबलपुर तालाब के पास पहुंचे, तब जंगल की ओर से टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। वाहन रोककर देखने पर वहां एक इलेक्ट्रिक ट्रेलर और एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली।

इसी दौरान चार नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चालक और उसके साथियों को दौड़ाया गया। दो साथी मौके से भाग निकले, लेकिन हमेंश कुमार का पैर फिसलने से वह गिर गया। आरोपियों ने उसे पकड़कर जंगल में ले जाकर डंडों से बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मोबाइल से हाईवा मालिक को फोन कर पैसे की मांग की। आरोपियों ने दबाव बनाकर PhonePe के माध्यम से पांच बार में कुल 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

मारपीट में चालक के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मामले की शिकायत मिलने पर सकरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed