भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन, अनिल पुष्पकर बने प्रदेश अध्यक्ष, मनीष शरण महासचिव नियुक्त
रायपुर। प्रदेशभर के पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपनी छत्तीसगढ़ इकाई का गठन कर दिया है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुष्पकर को प्रदेश अध्यक्ष तथा बिलासपुर के मनीष शरण को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करना बताया गया है।
छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी
- प्रदेश अध्यक्ष: अनिल पुष्पकर
- प्रदेश महासचिव: मनीष शरण (बिलासपुर)
- प्रदेश उपाध्यक्ष: जावेद अली जैदी
- प्रदेश उपाध्यक्ष: लवलेश द्विवेदी
- प्रदेश कोषाध्यक्ष: विवेकी पंजवानी
- सदस्य: अमित पाटले (बिलासपुर)
पत्रकारों के हितों की रक्षा होगी प्राथमिकता
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुष्पकर ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाना तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पत्रकार इससे जुड़ सकें।
ग्रामीण और शहरी पत्रकारों की समस्याओं को मिलेगी आवाज
प्रदेश महासचिव मनीष शरण ने कहा कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या सुदूर ग्रामीण इलाका, हर पत्रकार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और प्रशिक्षण के लिए जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
पत्रकारों में उत्साह, मिल रही बधाइयां
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशभर के पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल है। पत्रकारों का मानना है कि अनिल पुष्पकर के नेतृत्व और मनीष शरण के संगठनात्मक अनुभव से संघ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। दोनों पदाधिकारियों को प्रदेशभर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
The Yuva World News परिवार की ओर से नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली