महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बिलासपुर जिले की तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उसे बदनाम करने की नीयत से फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया था।
पुलिस के अनुसार, 04 जून 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष) ने उसके फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मालखरौदा, जिला सक्ती में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को फरार होने का मौका दिए बिना दबोच लिया और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 290/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
महिला अपराधों पर पुलिस का सख्त रुख
तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:
चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष)
निवासी – अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर