The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Views: 9972
Spread the love
Read Time:6 Minute, 33 Second

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिलाई शपथ

बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार रात बिलासपुर के छठ घाट परिसर में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पाटलिपुत्र मंच सांस्कृतिक चेतना के जरिए नए भारत के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अनेक जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन मंचासीन रहे।

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समाजों, वर्गों और आयु समूहों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा, प्रवक्ता पी.सी. झा एवं राजीव गिरी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

सांस्कृतिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच का नाम ही इसकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने नई टीम से सांस्कृतिक विकास और सामाजिक एकजुटता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

महापौर पूजा विधानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं, जबकि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने मंच की स्थापना और विकास यात्रा को याद करते हुए इसके योगदान की सराहना की।

सभी समाजों का साझा मंच है पाटलिपुत्र: प्रवीण झा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र मंच का 26 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह केवल बिहार एवं उत्तर प्रदेश समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के सभी समाजों को जोड़ने वाला साझा सांस्कृतिक मंच है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

अमर अग्रवाल ने याद दिलाई मंच की संघर्ष यात्रा

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच की यात्रा को शुरुआती दौर से देखा है। एक छोटे से टेंट से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की चर्चा आज देशभर में होती है, जो वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

26 वर्षों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच ने पिछले 26 वर्षों में छठ महापर्व और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। नई कार्यकारिणी ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं समाजोपयोगी बनाने का संकल्प लिया है।

छठ घाट को विकसित करने की योजना

नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और अधिक आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्थल केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और समाज सेवा के संदेश के साथ नई टीम ने भविष्य की योजनाओं का खाका भी प्रस्तुत किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed