सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में विवाद करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
बिलासपुर. थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में लोक शांति भंग करने और पुरानी रंजिश को लेकर लगातार विवाद एवं मारपीट करने वाले 13 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सकरी क्षेत्र में हाल के दिनों में आपसी रंजिश और विवाद के चलते कई मारपीट एवं गाली-गलौज की घटनाएं सामने आई थीं। एक मामले में प्रार्थी नजर नब्बास अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में कविता दुबे द्वारा प्रवीण दुबे और प्रशांत दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं पूर्व में दर्ज एक अन्य मारपीट प्रकरण में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार अपराध दर्ज होने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग लगातार आपसी झगड़ा, विवाद और शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई कर इस्तगाशा तैयार किया और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. असलम अली पिता मुबारक अली उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
2. अकरम अली पिता मुबारक अली उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
3. कासिम अली पिता नाजिर अली उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
4. अली खान जाफरी पिता नजरूल अली उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
5. शराफत अली पिता फिदा हुसैन उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
6. नजफ अली पिता जान मोहम्मद उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
7. जान मोहम्मद पिता आजाद हुसैन उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
8. एहसास अली पिता सज्जाद अली उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
9. सज्जाद अली पिता आजाद अली उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
10. प्रवीण दुबे उर्फ लसरा पिता दिलीप दुबे उम्र 23 वर्ष, निवासी सैदा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
11. प्रशांत दुबे पिता दिलीप दुबे उम्र 22 वर्ष, निवासी सैदा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
12. शिवराज यादव उर्फ भर्रा पिता बहोरिक राम यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी खमतराई, रानी दुर्गावती नगर, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
13. त्रिवेव यादव उर्फ श्रीदेव उर्फ नानू पिता बहोरिक राम यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी खमतराई, रानी दुर्गावती नगर, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का संदेश
सकरी पुलिस ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट या शांति भंग करने वाले मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला