जनदर्शन तक पहुंची बंसुला पंचायत की शिकायत, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
सीसी रोड, पीडीएस भवन और नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप; पूर्व शिकायतों के बावजूद जांच नहीं होने का आरोप
बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बंसुला में कथित भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई स्तरों पर शिकायत किए जाने और मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर पुनः शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड निर्माण कार्य कुछ ही महीनों में उखड़ने लगा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे पीडीएस दुकान भवन तथा नाली साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्यों में भी वित्तीय अनियमितता और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में संबंधित विभागों और अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गई थीं तथा मामले को मीडिया के माध्यम से भी प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और न ही किसी प्रकार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर बार-बार शिकायत और समाचार प्रकाशन के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? यदि शिकायतें निराधार हैं तो प्रशासन स्पष्ट रूप से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे, और यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
जनदर्शन में दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने सीसी रोड, पीडीएस भवन और नाली निर्माण कार्यों की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, माप पुस्तिका (एमबी), भुगतान अभिलेख, मस्टर रोल तथा अन्य दस्तावेजों की जांच करने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे आगे उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर भी शिकायत करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का बड़ा सवाल
“जब शिकायतें लगातार हो रही हैं, जनदर्शन में आवेदन दिया जा चुका है और समाचार भी प्रकाशित हो चुके हैं, तो फिर जांच और कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है?”
अब सभी की नजर जिला प्रशासन पर टिकी हुई है कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और क्या ग्रामीणों को उनकी शिकायतों का न्याय मिल पाता है या नहीं।






Average Rating
More Stories
छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह, गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा – आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक एकता
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी के श्रद्धालु अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर के लिए हुए रवाना, हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का किया शुभारंभ