The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सीपत पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Views: 9664
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

🚨 सीपत पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर | The YUVA WORLD News

महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को पीड़िता की परिजन ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण किया।

 

मामले में थाना सीपत में अपराध क्रमांक 417/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम लूफा (चौकी बेलगहना, थाना कोटा) में दबिश देकर आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव (21 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

The YUVA WORLD News

पहुंच दूर तक, खबरें आप तक


#TheYUVAWORLDNews #Bilaspur #SipatPolice #BilaspurPolice #POCSO #WomenSafety #ChildSafety #CrimeNews #PoliceAction #Chhattisgarh #BreakingNews #LatestNews #CGNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed