बिलासपुर | The YUVA WORLD News
बिलासपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कथित ₹5 करोड़ की चोरी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर को बिलासपुर पुलिस ने भ्रामक और निराधार बताया है। पुलिस ने मामले का त्वरित खुलासा करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को अभिरक्षा में लिया है और चोरी गया अधिकांश मशरूका बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ परिवार सहित ऋषिकेश गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति घर की विंडो एसी हटाकर अंदर घुसा और नगदी व आभूषण चोरी कर ले गया। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर चोरी गई संपत्ति का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के ₹5 करोड़ की चोरी की अफवाह फैला दी गई।
प्रार्थी के बिलासपुर लौटने के बाद विस्तृत जांच में पता चला कि प्रारंभिक रूप से चोरी समझी गई कुछ वस्तुएं घर में ही सुरक्षित थीं। इसके बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर थाना सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
🔹 ₹1,06,635 नकद
🔹 ₹4,500 के पुराने नोट
🔹 सोने-चांदी के आभूषण
🔹 बहुमूल्य रत्न (प्रथम दृष्टया नीलम प्रतीत)
🔹 पीतल एवं कांसे के पूजा और घरेलू उपयोग के सामान
🔹 नल की टोटियां, सिटकनी, कब्जे एवं अन्य धातु सामग्री
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ₹5 करोड़ की चोरी की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक थी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक घटना से जुड़ी अपुष्ट या अफवाह आधारित जानकारी को साझा न करें, अन्यथा ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक।
#TheYUVAWORLDNews #Bilaspur #BilaspurPolice #CivilLinePolice #ACCU #CrimeNews #FakeNews #SocialMedia #Chhattisgarh #BreakingNews #LatestNews #CGNews #PoliceAction #FactCheck







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली