Bilaspur Crime : बिलासपुर। जिले के सेंट्रल जेल में दोहरा हत्याकांड का सजा काट रहा आरोपी पैरोल पर छुट्टी में जाने के बाद फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फरार हुए कैदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Bilaspur Crime : बता दें कि जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी में 8 जून 2010 की रात दयालबंद निवासी गुड्डा सोनकर व उसके जीजा ननका घोरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दयालबंद के जय उर्फ गुड्डा जायसवाल, अजय उर्फ जिज्जी, विजय उर्फ हल्लो जायसवाल, मनोज अग्रवाल, ऋषिराज मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी और हनी समदरिया सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। सन 2012 में इस मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तब से सभी आरोपी केंद्रीय जेल में सजा काट रहे हैं।
Bilaspur Crime : कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी अजय उर्फ जिज्जी जायसवाल को जनवरी महीने में 92 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद उसे 2 मई को शाम 5 बजे तक केंद्रीय जेल में पहुंचना था, लेकिन वह जेल नहीं पहुंचा। जेल प्रबंधन ने उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वो फरार हो गया है। जिसके बाद केंद्रीय जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। आरोपी अजय के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर