रांची। झारखंड के रांची में स्थित बीएसएनएल कैंपस में भीषण आग लग गई है। इस आगजनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि काले धुएं का बवंडर आसमान तक पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि इस आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 टीमें मौके पर मौजूद हैं। यह आग कैसे लगी? अभी इसके बारे में कोई भी जानाकरी सामने नहीं आई है।
बता दें कि यह आग बीएसएनएल कैंपस में रखे स्पेयर पार्ट में लगी थी। जिसके बाद इस आग ने भयानक रूप ले लिया। कैंपस में आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई थी। इसके बाद दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। इस आग में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। फायर ब्रिगेड की टीम इस आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आई है। बताया जा रहा है कि स्टोर में रखे केबल, पाइप सहित कई सामानों में आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए सर्किल के स्टोर की बाउंड्री वॉल को भी जेसीबी की मदद से तोड़ा गया था। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि इस आग की वजह से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि अभी इस नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर