बिलासपुर। दिल्ली से बिलासपुर आने वाले 66 यात्रियों का लगेज 3 दिन बाद भी बिलासपुर नहीं पहुंच पाया है। इसके कारण बिलासा देवी एयरपोर्ट में रोजाना यात्रियों और हवाई सेवा के अधिकारियों के बीच विवाद हो रहा है। ऐसा पहली बार हुआ कि यात्री दिल्ली से बिलासपुर आने के बाद अपने सामान के लिए भटक रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें वापस दिल्ली जाना है और यहां होटल में ठहरकर वे अपने सामान के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि बिलासपुर में 3 महीने बाद हवाई सेवा तो शुरू हो गई है, लेकिन एक के बाद एक फ्लाइट चलाने वाली कंपनी के मनमानी सामने आ रही है। यात्री आसान यात्रा को लेकर फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका सामान समय पर नहीं मिलने के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है। बिलासपुर में रहने वाले यात्री ने बताया की तीन दिन हो गए यहां पहुंच चुके हैं लेकिन सामान नहीं मिला है
यही कारण है कि वह हवाई सुविधा और सर्विस देने जैसे दावे को बंद करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक एयरलाइंस के अधिकारी ठीक तरह से फ्लाइट और सुविधा नहीं दे पा रहे, तब तक बिलासपुर में इसे बंद कर देना चाहिए। ताकि लोगों को इस तरह की तकलीफ ना उठानी पड़े की तीन-तीन दिन सामान के लिए इंतजार करना पड़े।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश