बिलासपुर के तखतपुर थाना इलाके में ग्राम बीजा के कोटवार की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया, साथ ही जमकर मारपीट भी की। महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है।
वीडियो साफ-साफ मारपीट और ट्रैक्टर से कुचलने का मंजर देखा जा सकता है। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजन और गांववालों ने कोटवार वीरेंद्र रजक की जमकर पिटाई की। आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर तखतपुर थाने का घेराव भी कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार