नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सुबह से जारी काउंटिंग के रुझानों ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी पिछले दस सालों में पहली बार बहुमत से आंकड़े से नीचे आई है, जिसके चलते सरकार बनाने के लिए एनडीए के घटक दलों यानी जेडीयू और टीडीपी पर निर्भर हो गई है। ऐसे में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए अहम भूमिका में आ गए हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इंडिया गठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को डिप्टी PM का पद ऑफर किया गया है।
दरअसल, वोटों की काउंटिगं के बीच ही सपा के एक नेता ने कहा है कि नितीश कुमार इंडिया गठबंधन में वापसी करेंगे। सपा नेता के इस ट्वीट ने 300 सीटों के आंकड़े को पार संघर्षरथ बीजेपी की चिंता बढ़ा कर रख दी है। समाजवादी पार्टी के आई.पी. सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि ‘नीतीश हमारे थे, हमारे हैं और हमारे ही रहेंगे, जय सीता राम।’ हालांकि, नितीश कुमार ने कहा कि वह NDA के साथ बने रहेंगे। लेकिन उनका पिछले ट्रैक रिकॉर्ड देखे तो नितीश पर ज्यादा भरोसा किया जा नहीं सकता। ऐसे में अमित शाह और मोदी की जोड़ी को अपने साथी दलों को अपने साथ बनाए रखना एक बड़ा टास्क होगा।
पीएम मोदी दें इस्तीफा
इस बीच खबर है कि, कांग्रेस ने अब पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग कर दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए है। दो चीजे बिलकुल स्पष्ट है। पहला यह कि नरेंद्र मोदी के लिए एक चौकाने वाली राजनितिक और निर्णायक नैतिक हार होगी।” वहीं दूसरी बात यह कि उन्होंने(मोदी जी ) जैसे एग्जिट पोल मैनेज किया उससे वह बेनकाब हो गए। एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।
मुझे नहीं थी उम्मीद – शरद पवार
लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच शरद पवार ने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा परिणाम आएगा। मैने सिर्फ कांग्रेस के लोगों से बात की है अब तक और किसी से नहीं बात नहीं है। शरद पवार ने कहा कि आज का परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे लिए प्रेरणादाई होगा। राम मंदिर को लेकर जो माहौल बनाया गया, उसका जवाब जनता ने दे दिया है






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
Bilaspur News: NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह की नियुक्ति से हटी रोक, छात्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे