रायपुर: एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने एक तरफा जीत का झंडा गाड़ा है. इसके बाद अब यहां के नेताओं का केंद्र में कद बढ़ सकता है. चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अब केंद्र में जाने की चर्चा जोरों पर हो गई है। नए नामों में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ,वीडी शर्मा और छत्तीसगढ़ से विष्णु कैबिनेट के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. आइए जानते हैं इन दोनों ही प्रदेशों से मोदी कैबिनेट में किसे जगह मिल सकती है.
Modi Cabinet: मध्य प्रदेश के ये नाम आगे
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा वीडी शर्मा केंद्र में जगह बनाने की रेस में है. इनके चुनाव जीतते ही मध्य प्रदेश में इन नामों की चर्चा हो रही है. इस बार यहां से महिला को भी जगह मिल सकती है. बता दें कि पिछली बार मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के 5 नेताओं को जगह मिली थी. इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, फगगन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, वीरेंद्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
शिवराज सिंह चौहान, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार खटीक सबसे सीनियर नेता हैं. शिवराज साल 1991 से लेकर 2004 तक 5 बार सांसद रह चुके हैं. वीरेंद्र 8वीं बार और फग्गन 7वीं बार सांसद चुने गए हैं. मध्य प्रदेश में हिमाद्री सिंह, लता वानखेड़े, सावित्री ठाकुर, अनिता नागर चौहान, संध्या राय और भारती पारधी को टिकट दिया था. ये सभी जीत गई हैं. इनमें से भी किसी एक महिला को केन्द्र में जगह मिल सकती है।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?