कोण्डागांव। जिले थाना धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम निकली थी।
कोंडागांव । जिले थाना धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम निकली थी। रविवार को कोण्डागांव पुलिस को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव ने किया, जिसमें जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, और बीडीएस की संयुक्त टीम शामिल थी।
CG News : बता दें कि यह टीम ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल और उसके आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। जबकसा पहाड़ी पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूचना मिल गई, जिससे वे आनन-फानन में अपना डेरा छोड़कर भाग गए। पुलिस पार्टी द्वारा जबकसा पहाड़ी का घेराबंदी कर सुरक्षा पूर्वक सर्चिंग करने पर नक्सलियों के डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई।
CG News : जिला कोण्डागांव में नक्सल उन्मूलन अभियान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर कन्हैया लाल ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन और वाय अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन तथा रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स जिला कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। इस सफलता से कोण्डागांव पुलिस ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
CG News : पुलिस को देख नक्सली डेरा छोड़कर भागे, भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद…
Views: 1022
Read Time:2 Minute, 27 Second






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर