The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मास्टर साहब छाता ताने खड़े रहे, बच्चों को गाड़ी की छत पर चढ़वाकर उतरवाई साईकिल, ढुलवाये बालू, ये है शिक्षा, का हाल वीडियो वायरल

Views: 565
Spread the love
Read Time:1 Minute, 53 Second

अंबिकापुर 1 अगस्त 2024। देश में शिक्षा का अधिकार लागू है, जिसके तहत बच्चों से स्कूलों में मजदूरी नहीं करायी जाती। शासन स्तर पर भी इस दिशा में कई बार निर्देश प्रचार्यों को जारी किया जा चुका है। कई बार शिकायतें मिलने पर कार्रवाई भी की गयी है, बावजूद आये दिन स्कूलों में बच्चों से काम कराने का VIDEO सामने आ रहा है। नया मामला अंबिकापुर से सामने आया है, जहां बच्चों का स्कूल में काम करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर से लखनपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल देवीटिकरा में बच्चों से मजदूरी करायी गयी। कमाल ही बात ये ही कि खुद स्कूल के प्रचार्य सामने होकर बच्चों से ये काम करा रहे थे। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो पर अभी तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चों से कितना भारी भारी काम कराया जा रहा है। इस दौरान हादसे भी हो सकते थे। वीडियो में बच्चों से बालू की ढुलाई कराते और पिकअप से साइकिल उतारते देखा जा सकता है। बालू ढोते हुए छात्रों का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। छाता लेकर बच्चों से कार्य कराते स्कूल के प्राचार्य वीडियो में नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद रज्जब 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed