रायपुर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की खोई पत्नी का खोज-खबर करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है।
पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में लोगों की समस्याओ को सुना। दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन लिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार