एक दिवसीय अंतरविभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित..
खैरागढ़ : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोगी संस्था ब्लुमबग परियोजना अंतर्गत आज बाफना भवन खैरागढ़ में एक दिवसीय अंतर्रविभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तंबाकू के नशे से होने वाले हानिकारक प्रभाव और तंबाकू उत्पादों से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश दास वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, डॉ. अनम फातिमा और डॉ. विद्या उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तंबाकू की लत को छोड़ने के तरीकों और कोटपा अधिनियम 2003 के प्रमुख धाराओं के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?