Bijapur News : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है, जिससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.
Bhairamgarh Police Station जानकारी के अनुसार,
बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. थाना परिसर में आज सुबह करीब 9 बजे पोलिए जवान ने खुद को शूट किया. घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को फ़ौरन भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है. हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर