छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB/EOW ने आज बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है. chhattisgarh news जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और झारखंड में भी छापेमारी की गई है. ACB/EOW की टीम ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग, कोरबा और गरियाबंद में भी छापेमार कार्रवाई की है.
वहीं पाण्डुका में पूर्व IAS रानू साहू के मायके में भी EOW/ ACB ने दबिश दी है. तीन महीने में दूसरी बार EOW/ ACB ने रानू साहू के मायके में दबिश दी है. 2 गाड़ियों में सवार 10 से 12 लोगों की टीम ने रानू साहू के मायके में पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू की है.

घर में रखे सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिसमें बीते 4 सालों के भीतर खरीदे गए चल-अचल संपत्ति की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा ही गरियाबंद के मैनपुर में भी खरीदे गए जमीन पर तलाब निर्माण भी EOW/ ACB रेडार में है.






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?