The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG- जनसंपर्क अधिकारी सस्पेंड: बिना अनुमति मंत्री की लगायी होर्डिग्स, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

Views: 1585
Spread the love
Read Time:57 Second

रायपुर 28 अक्टूबर 2024। पॉल्यूशन बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत छत्तीसगढ़ पॉल्यूशन बोर्ड के सचिव ने आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों को सस्पेंशन की वजह बताया गया है। हालांकि अंदरखाने की खबर यही है कि दिवाली को लेकर मंत्री ओपी चौधरी के नाम से एक होर्डिंग लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक होर्डिंग्स के लिए मंत्री से अनुमति नहीं ली गयी थी, जिसके बाद ये निलंबन की गाज गिरी है। आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक वजहों से अमर प्रकाश सावंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed