ENCOUNTER : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़क तेवर का असर दिख गया है। इनकाउंटर में बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस के एक्शन ने बदमाशों में हड़कंप मचा दिया है। मामला भिलाई का है, जहां क्राइम ब्रांच के साथ निगरानी बदमाश अमित जोश की मुठभेड़ हो गयी। जानकारी के मुताबिक ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी था। आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि वो 4 महीने से फरार था। दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। दरअसल पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की।इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गैंगस्टर अमित जोश पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज है। 25 – 26 जून 2024 की रात बदमाश ने फायरिंग कर दो लोगों पर जानलेवा हमला किया था। दो लोगों को गोली लगी थी। अमित जोश की वजह से दुर्ग पुलिस काफी परेशान थी। जयंती स्टेडियम के सामने मुठभेड़ में अमित जोश को मार गिराया गया। अमित हत्या के मामले में जेल भी काट चुका था। भिलाई नगर थाना क्षेत्र की घटना बतायी जा रही है
साय सरकार का पहला इनकाउंटर: गोलीबाज बदमाश अमित जोश मुठभेड़ में हुआ ढेर, Accu टीम पर की थी फायरिंग मुख्यमंत्री के कड़क तेवर के बाद अपराधियों में हड़कंप

Views: 1134
Read Time:2 Minute, 38 Second





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली