Views: 980 
Read Time:1 Minute, 27 Second
- पुलिस की चेकिंग में कई फंसे। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह द्वारा किया गया अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण
- थाना ख़मतराई, उरला व नाईट चेकिंग पॉइंटो का किया गया निरीक्षण
रायपुर, एसएसपी संतोष सिंह रात में निकल औचक थाना ख़मतराई, उरला पहुंचे और थाना का निरीक्षण किया, उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग को चेक करने के साथ ही थाने के लॉकअप का अवलोकन किया और थाने के नाईट ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही मरीन ड्राइव, जय स्तम्भ चौक, एनआईटी के सामने और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती और दर्जनों संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ चाकू पकड़ा गया जिन पर आर्म्स एक्ट किया जा रहा है। देर रात तक चेकिंग चलती रही।

इस दौरान एएसपी लखन पटले, सीएसपी आज़ाद चौक अमन कुमार झा व सीएसपी सिविल लाईन अजय कुमार उपस्थित रहे ।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?