बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए कल रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन…भक्तों में अपार उत्साह…
यात्रा हेतु आरक्षित भक्तों से अपना आधार कार्ड साथ लाने संभाग प्रभारी डॉ ललित माखीजा ने किया आग्रह..
17 फरवरी 2024
बिलासपुर-{The YWN News} बिलासपुर रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों की विशेष सुविधा हेतु आस्था स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल दिनांक 18 फरवरी 2024 को बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर 03 बजे रवाना होगी।
इस गाड़ी में बिलासपुर स्टेशन से 1241 तथा पेण्ड्रा रोड़ स्टेशन से 103 दर्शनार्थी सवार होंगे। दोनों स्टेशन में रेलवे प्रशासन व आईआरसीटीसी द्वारा विशेष व्यवस्था कर सभी दर्शनार्थियों को टिकट प्रदान किया जाएगा। टिकट प्राप्ति के लिए आधार कार्ड साथ में रखना अनिवार्य है। अतः अपना आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। टिकट प्राप्ति के पश्चात सुरक्षित सभी को प्लेटफार्म में प्रवेश दिया जाएगा तथा गाड़ी में उनके टिकट आरक्षण के अनुसार सम्बंधित कोच तक पहुंचाया जाएगा।

इस ट्रेन में बिलासपुर और आसपास के 18 विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना होंगे। स्वयंसेवक भी इन श्रद्धालुओं की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन में पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहेंगे जो यात्रियों को उनकी ट्रेन और बर्थ तक पहुंचाने सहयोग करेंगे।
अभियान के संभाग प्रभारी डॉक्टर ललित माखीजा ने सभी श्रद्धालुओं से ट्रेन छुटने से दो घंटे पूर्व स्टेशन पहुंचने की अपील की है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर