बिलासपुर। रायपुर, दुर्ग और भिलाई की तर्ज पर प्रदेश भाजपा ने संगठन के नजरिए से जिला भाजपा बिलासपुर का विभाजन करते हुए दो जिला बना दिया है। एक जिला भाजपा ग्रामीण और दूसरा जिला भाजपा शहर। जिला भाजपा ग्रामीण में बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी विधानसभा और जिला भाजपा शहर में बिलासपुर, तखतपुर, कोटा विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। नए संगठन जिला के अस्तित्व में आने के साथ थी अब कार्यकर्ताओं को दो जिलाध्यक्ष मिलेंगे। संगठनात्मक कामकाज भी अब अलग हो जाएगा। जिला भाजपा शहर में बिलासपुर, तखतपुर और कोटा विधानसभा क्षेत्र आएंगे। इसी तरह बिल्हा, मस्तूरी व बेलतरा को जिला भाजपा ग्रामीण में शामिल किया गया है। सब-कुछ ठीक रहा तो जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर मोहित जायसवाल व जिला भाजपा शहर अध्यक्ष के पद पर दीपक सिंह ठाकुर की ताजपोशी हो जाएगी। दोनों की घोषणा छह से सात दिनों के भीतर हो जाएगी। इस बात की राजनीतिक संभावनाएं बन रही है।
प्रदेश भाजपा में वर्तमान में संगठनात्मक चुनाव का दौर चल रहा है। दिल्ली से मिले संकते और इशारों पर नजर डालें तो सामंजस्य की राजनीति पर जोर देना है। मतलब ये कि आपसी रायशुमारी के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जानी है। यही परंपरा जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी पूरी की जाएगी। संगठन चुनाव के इस दौर में राष्ट्रीय कार्यालय से मिली सहमति के बाद प्रदेश भाजपा ने बिलासपुर जिला भाजपा का विखंडन करते हुए दो हिस्सों में बांट दिया है। बिलासपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र का जिला गठन किया गया है। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि छोटे संगठन जिला रहने से संगठनात्मक कामकाज को कुशलतापूर्वक संचालित करने में मदद मिलती है। कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से सीधे जुड़ाव होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए तीन जिलों का जिला ग्रामीण भाजपा व तीन जिलों का मिलाकर जिला शहर भाजपा का गठन किया जा रहा है।
0 मंडलों का भी हुआ विभाजन, अब 25 से बढ़कर हुआ 29
संगठनात्मक नजरिए से जिला भाजपा का विभाजन करने से पहले प्रदेश भाजपा ने बड़े मंडलों की सीमा को छोटा करते हुए मंडलों की संख्या भी बढ़ा दी है। नए मंडलों का गठन कर इसे नया स्वरुप दिया गया है। जिले के छह मंडल भौगोलिक दृष्टिकोण से काफी बड़ा हो गया था, इनकी सीमाओं में कटौती करते हुए इसे छोटा किया गया है। पहले जिले में 25 मंडल हुआ करता था अब इसे बढ़ाकर 29 कर दिया गया है।
0 इन मंडलों का हुआ विस्तार
पहले बेलतरा विधानसभा में तीन मंडल हुआ करता था, इसे बढ़ाकर अब चार मंडल कर दिया गया है। बेलतरा विधानसभा में एक मंडल की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह मस्तूरी में एक मंडल बढ़ाकर पांच से छह कर दिया गयाहै। बिलासपुर में भी एक मंडल की संख्या बढ़ा दी गई है। चार से अब पांच कर दिया गया है।
0 रायशुमारी के बीच के बीच विवाद की भी चर्चा
मंडल अध्यक्षों के चुनाव में रायशुमारी पर जोर दिया जा रहा है। आपसी चर्चा और रायशुमारी के बीच अब तक 22 मंडलों में नए अध्यक्षों की ताजपोशी करा दी गई है। सर्वसम्मति से इनके नामों की घोषणा कर दी गई है। जिन सात मंडलों में FIGRUY S अध्यक्षों की घोषणा में विलंब हो रहा है, इसके पीछे विवाद की स्थिति को माना जा रहा है। इन मंडलों में अध्यक्ष को लेकर दावेदारों की बढ़ती संख्या और आपसी कड़वाहट और गुटीय राजनीति के चलते किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश