The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG ब्रेकिंग: पुलिस भर्ती रद्द: गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया की रद्द, भ्रष्टाचार के आरोप के बाद कांस्टेबल ने कर ली थी आत्महत्या

Views: 887
Spread the love
Read Time:2 Minute, 1 Second

रायपुर 25 दिसंबर 2024। राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह आदेश जारी किया। आपको बता दे कि राजनांदगांव में चल रहे पुलिस भर्ती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद एक पुलिस आरक्षक ने खुदुकशी कर ली थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया का रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि राजनांदगांव जिला में चल रहे पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू से सवालों के घेरे में रही। भर्ती प्रक्रिया में अपात्रों की भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में रखा गया। इन्हीं में से एक आरक्षक ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सरकार ने एसआईटी का गठन कर मामले की जांच का आदेश देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में पुलिस आरक्षकों की गिरफ्तारियां भी हुई है। इसी बीच भर्ती प्रक्रिया क विवादों में आने के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृहमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के बाद उन अभ्यर्थियों को झटका लगा है, जो कि लंबे वक्त से आरक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे थे।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed