
रायपुर, 07 फरवरी 2025
थाना खम्हारडीह पुलिस ने वारंट तामिली के दौरान चोरी की चार दोपहिया वाहनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई।
वारदात का खुलासा
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी मनोज धीवर (21 वर्ष) के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने के दौरान उसके पास मौजूद दोपहिया वाहनों के दस्तावेज मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।
गहन पूछताछ में कबूला चोरी का जुर्म
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रायपुर के पंडरी, तेलीबांधा और मंदिर हसौद थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी किए थे।
चोरी के चार वाहन बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2,40,000/- आंकी गई है।
जप्त वाहन विवरण:
1. हीरो एचएफ डिलक्स (बिना नंबर)
इंजन नंबर: HAIIEFC9J36192
चेचिस नंबर: BLHAIIEWC9J31153
2. काले रंग की होंडा एक्टिवा (बिना नंबर)
चेचिस नंबर: OME4JC447JC81897840
इंजन नंबर: JC44E23500677
3. सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (बिना नंबर)
चेचिस नंबर: OME4JF501LD74885560
इंजन नंबर: JF50E70488639
4. हीरो मैजिस्ट्रो (बिना नंबर)
चेचिस नंबर: MBLJFW209LGJ04209
इंजन नंबर: JH7E11GJ20084
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार मनोज धीवर पिता गिरधारी धीवर (निवासी नाला पारा, कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर) के खिलाफ थाना खम्हारडीह में धारा 35(1), 303(2) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार साहू (थाना प्रभारी खम्हारडीह), प्र.आर. 353, प्र.आर. 1684 एवं आर. 2328 की अहम भूमिका रही।
रायपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी का वाहन चोरी हुआ है, तो नजदीकी थाने में संपर्क करें।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर