The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025: वार्ड क्र. 03 से किरण टंडन का घोषणा पत्र

Views: 887
Spread the love
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025: वार्ड क्र. 03 से किरण टंडन का घोषणा पत्र

 

बिलासपुर : नगर निगम चुनाव 2025 में वार्ड क्र. 03 (साँई नगर, उस्लापुर-अमेरी) से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती किरण राजेंद्र टंडन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने वार्ड के नागरिकों को आश्वासन दिया कि यदि वे निर्वाचित होती हैं, तो क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगी।

सरकारी योजनाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि जो पात्र परिवार अब तक आवास योजना से वंचित हैं, उन्हें मकान और पट्टा दिलाने का प्रयास करेंगी। साथ ही, बंद हुई पेंशन सुविधा को फिर से बहाल करवाने की दिशा में काम करेंगी।

 

सामाजिक और आर्थिक सहायता

वार्ड की बहन-बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। वहीं, आकस्मिक परिस्थितियों में किसी परिवार में मृत्यु होने पर 2 क्विंटल चावल या आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए एक सक्रिय समिति बनाई जाएगी। सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान हेतु नए सड़क निर्माण, बिजली खंभों और तारों की व्यवस्था की जाएगी।

 

विशेष कार्य

गोकने नाला के पास उस्लापुर मुख्य प्रवेश द्वार पर एक आकर्षक स्वागत गेट बनाया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

श्रीमती किरण टंडन जनता से लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी और जनता से मिल रहे समर्थन के आधार पर वे आश्वस्त हैं कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगी।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed