मनेन्द्रगढ़। हमें अपने जीवन में निश्चित रूप से खेल के प्रति लगाव होना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिये भी हमें खेल खेलना जरूरी है। मानसिक, शारीरिक संतुलन के लिए खेल आवश्यक है। चाहे कोई भी खेल हो उसे खेल भावना से ही खेलना चाहिए। यह बातें जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में विधायक कप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने कही। विधायक का स्टेडियम पहुंचने पर ग्रामीणों व दर्शकों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। फाइनल मुकाबला पुष्पेंद्र इलेवन नवलपुर एवं बादशाह इलेवन शहडोल मध्य निर्धारित 20 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर नवलपुर ने पहले बल्लेबाजी की एवं 197 रनों का विशाल लक्ष्य बादशाह इलेवन शहडोल को दिया एवं लक्ष्य का पीछा करते हुए बादशाह इलेवन की टीम 195 रनों पर ढेर हो गई और नवलपुर ने इस मुकाबले को 2 रन से जीत लिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, सच्चिदानंद साहू, अंजनी सिंह बघेल, महाविद्यालय प्राचार्य शारदा प्रसाद त्रिपाठी,भाजपा कोटाडोल मंडल अध्यक्ष राजाराम दास कुवारपुर मंडल अध्यक्ष हीरा मौर्य मौजूद थे। विधायक कप को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य रूप से निलेश मिश्रा, बिल्लू खान, सुल्तान खान, रफीक खान, नफीस खान, निशांत गुप्ता, प्रशांत राजवाड़े, अमित गुप्ता, प्रमोद, फ़ुजैल, राज, जुनैद सज्जू, सनी यादव, सिद्धू, बेली राजाराम, सुनील केवट, अभिषेक दुबे, प्रदीप पतवार, धीर रवानी, चंदन नामदेव की महती भूमिका रही।

आगामी विधायक कप में मिलेगी तिगुनी ईनामी राशि
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विधायक रेणुका सिंह ने इस दौरान यह घोषणा की कि यहां 3 करोड़ रुपये की लागत से नए जिला स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा विधायक ने ऐसे आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात करते हुए आगामी विधायक कप प्रतियोगिता में विजेता टीम की राशि को डेढ़ लाख रुपये एवं उपविजेता टीम के लिए 1 लाख रुपये ईनाम के तौर पर देने की घोषणा की। इसके अलावा जनकपुर व सोनहत में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का चयन ट्रायल कराने की बात भी कही। चयन ट्रायल वनांचल क्षेत्रो में होने से वनांचल क्षेत्र की प्रतिभा को अवसर मिलेगा।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर