The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई,307 लीटर महुआ शराब एवं 1750 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

Views: 502
Spread the love
Read Time:3 Minute, 21 Second

बिलासपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: 24-05-2025


बिलासपुर समाचार : आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े के आदेशानुसार तथा कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देशन और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई घुटकू थाना कोनी, नागराडीह थाना चकरभाटा एवं खम्हरिया थाना सीपत क्षेत्र में की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया गया।

  • मारे गए छापे: 5
  • कायम प्रकरण: 5
  • जब्त मात्रा: 307 लीटर महुआ शराब एवं 1750 किलोग्राम महुआ लाहन
  • गिरफ्तार आरोपी: 05
  • अजमानतीय प्रकरण: 04

मुख्य प्रकरण विवरण:

  1. सुमन लोनिया पिता हरिप्रसाद लोनिया, साकिन खोलीपारा, थाना कोनी: 160 लीटर महुआ शराब एवं 525 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त।
  2. रीना बंजारे पिता ललित बंजारे, साकिन नगरडीह, थाना चकरभाटा: 60 लीटर महुआ शराब एवं 375 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त।
  3. संतोषी पति अशोक यादव, साकिन खम्हरिया, थाना सीपत: 09 लीटर महुआ शराब जब्त।
  4. लावारिस प्रकरण: नगरडीह में नाला किनारे, थाना चकरभाटा क्षेत्र से 78 लीटर महुआ शराब एवं 850 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त।
  5. अविनाश लोनिया पिता मधुसूदन लोनिया, ग्राम खोलीपारा, थाना कोनी: जमानतीय प्रकरण दर्ज।

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

कार्यवाही का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर (वृत्त तखतपुर), छबि पटेल एवं उप निरीक्षक भूपेंद्र जामरे (वृत्त बिल्हा), उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंज (वृत्त सीपत) द्वारा किया गया।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, जयशंकर कमलेश, अनिल पांडेय, कल्याण कहरा, आरक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव और ड्राइवर जितेंद्र शर्मा, संदीप खलखो का विशेष योगदान रहा।

Tags: बिलासपुर, आबकारी विभाग, अवैध शराब, महुआ लाहन, बिलासपुर न्यूज़, छत्तीसगढ़ समाचार, आबकारी छापा, Nagaradiha, सीपत, चकरभाटा, कोनी थाना

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed