बिलासपुर में मूक बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल का शुभारंभ
बिलासपुर, 27 जून 2025: बिलासपुर शहर के जगमल चौक में मूक बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, कलेक्टर संजय अग्रवाल और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अमर अग्रवाल ने रथयात्रा के पावन अवसर पर स्कूल के उद्घाटन के लिए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मूक बधिर एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को विशेष देखभाल और अवसरों की आवश्यकता होती है। उन्होंने आशा जताई कि यह स्कूल बच्चों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करेगा और उन्हें जीवन में सफलता पाने का मार्ग दिखाएगा।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एस.पी. चतुर्वेदी, श्यामसुंदर तिवारी, प्रशांत बुधिया, पवन अग्रवाल, सुरेन्द्र वर्मा, सरिता सिंह (राधा फाउंडेशन), स्कूल के प्राचार्य आर.जे. सिंह, पार्षद मोती गंगवानी समेत बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली