संवाद कार्यक्रम में अमर अग्रवाल का बड़ा हमला: कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय
बिलासपुर, 26 जुलाई 2025: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने “संवाद – अमर भैया के साथ” कार्यक्रम के 10वें संस्करण में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय” बन चुकी है।
कार्यक्रम में “कांग्रेसी करप्शन की कहानी” विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने 1947 से लेकर 2025 तक के कांग्रेस शासन के प्रमुख घोटालों को जनता के समक्ष तथ्यात्मक रूप से रखा। उन्होंने कहा कि चाहे वह बोफोर्स हो या 2जी, कोलगेट और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले – कांग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है।
श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले पांच वर्षों को भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जनविरोधी निर्णयों का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले ने युवाओं के भविष्य को खतरे में डाला, शराब घोटाले से हजारों करोड़ की अवैध कमाई की गई, और कोल परिवहन घोटाले ने सत्ता के दुरुपयोग की पराकाष्ठा दिखा दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद किया और कहा कि अब वक्त है बिलासपुर को छत्तीसगढ़ का नंबर 1 शहर बनाने का। उन्होंने घोषणा की कि संवाद कार्यक्रम की तर्ज पर एक नई डिजिटल पहल की जाएगी जिसमें क्षेत्रवासी अपने विधायक से सीधे जुड़कर जनहित के मुद्दों पर सुझाव और चर्चा कर सकेंगे।
यह संवाद कार्यक्रम अमर अग्रवाल द्वारा हर महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है और जनता से इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। नई पहल की विस्तृत जानकारी वे जल्द ही अपने सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए साझा करेंगे।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली