अर्जुनी में जल-जंगल यात्रा का आयोजन, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने लिया सहभाग
बलौदाबाजार, 26 जुलाई 2025: वनमंडल अधिकारी धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र बल्दाकछार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में शनिवार को जल-जंगल यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी, ग्राम खैरा ‘ब’ एवं अर्जुनी ‘ब’ के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों को वन्य जीव, वनस्पतियों, भू-जल संरक्षण तथा औषधीय वनस्पतियों और वन्य प्राणियों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न वन्य वृक्ष प्रजातियों की पहचान एवं उनके संरक्षण की जानकारी दी गई।
साथ ही विद्यार्थियों को वन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे आने वाली पीढ़ी भी प्रकृति के साथ सहजीवन बनाए रख सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र बल्दाकछार के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी एवं स्कूली विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली