The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सेना भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित: www.joinindianarmy.nic.in पर देखें सूची

Views: 1082
Spread the love
Read Time:2 Minute, 8 Second

सेना भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित: www.joinindianarmy.nic.in पर देखें सूची

रायपुर, जुलाई 2025: भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा जून और जुलाई 2025 में आयोजित की गई ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

https://youtu.be/Wwwtt9QXyzc

यह परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के साथ-साथ धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा जैसे विभिन्न पदों हेतु आयोजित की गई थी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। साथ ही, यह सूची सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट पर भी प्रदर्शित की गई है।

परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर — जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है — के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 / 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर ही किया जाता है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed