The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

दिल्ली में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात, प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा

Views: 1587
Spread the love
Read Time:2 Minute, 17 Second

दिल्ली में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात, प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/बिलासपुर: बिलासपुर जिले के वरिष्ठ और लोकप्रिय कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जो वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तर प्रदेश और गुजरात के प्रभारी हैं, इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं।

अपने दौरे के दौरान श्री श्रीवास ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की और बिलासपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़ी राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्य समिति सदस्य सांसद  तारीक अनवर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी डॉ. अजोय कुमार, एवं सचिव जितेंद्र बघेल से सहयोगियों सहित भेंट की।

बैठकों में प्रदेश की राजनीतिक दिशा, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की रणनीतियों पर भी मंत्रणा की गई।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ पं. जितेंद्र शर्मा जीतू, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता मोहसिन खान, एवं वीरेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे।

यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed