The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नगर पंचायत मल्हार में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ने चलाया

Views: 721
Spread the love
Read Time:2 Minute, 26 Second

नगर पंचायत मल्हार में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ने चलाया

मल्हार (मस्तुरी): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी द्वारा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान मस्तुरी विधानसभा विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता AICC सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने की।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अमित पांडेय तथा ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी ने किया।

नेताओं के बयान

मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा, “जनता का वोट चोरी करके केंद्र में सरकार बनाई गई है। यह जनता की सरकार नहीं हो सकती। लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया है। अब जनता माफ नहीं करेगी।”

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, “वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है। मोदी सरकार छल और षड्यंत्र के नींव पर खड़ी है। आने वाले समय में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। यह हस्ताक्षर अभियान भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जन क्रांति की शुरुआत है। हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी

इस अवसर पर मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और मल्हार नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और जनता को लोकतंत्र बचाने की शपथ दिलाई।


 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed