किसानों का आरोप: पटवारी समय पर नहीं आते, E-Metric पंजीयन में हो रही दिक्कत – कलेक्टर से की शिकायत
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): ग्राम कुरुदा, तहसील सीपत क्षेत्र के किसानों ने पटवारी दुर्गेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि पटवारी अक्सर अपने हल्का क्षेत्र में अनुपस्थित रहते हैं, जिससे E-Metric पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन करने पर भी पटवारी द्वारा “आ रहा हूँ” कहकर टाल दिया जाता है। इस कारण किसान सरकारी योजनाओं के लिए परेशान हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता रामलाल पाटनवार एवं किसनो ने मांग की है कि पटवारी को सप्ताह में निर्धारित दिनों तक अपने हल्का में उपस्थित रहने का प्रशासनिक आदेश जारी किया जाए, ताकि किसानों के कार्य समय पर हो सकें।
“पटवारी साहब ग्राम कुरुदा, छुदा और निरतु पंचायतों का कार्य देखते हैं, लेकिन ग्राम में उनकी नियमित मौजूदगी नहीं होने से किसानों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।”
👉 किसानों की प्रमुख मांगें
- पटवारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
- E-Metric पंजीयन और अन्य राजस्व कार्य तत्काल किए जाएं
- प्रशासन द्वारा निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जाए
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से SDM कार्यालय और कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे।
— The YWN News रिपोर्ट







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली