किसान के खाते से 20 हजार रुपए गायब! सहकारी सोसायटी प्रबंधक पर अवैध कटौती का आरोप
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): ग्राम कुकदा, तहसील सीपत निवासी किसान दिलहरण पिता गोरेलाल ने सहकारी सोसायटी ग्राम कुण्या शारदा के प्रबंधक कोमल प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष एवं संबंधित विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
किसान का कहना है कि वह प्रतिवर्ष अपनी उपज सहकारी समिति में बेचता है और केसीसी ऋण (KCC Loan) योजना के अंतर्गत भुगतान राशि सीधे उसके जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा धनिया खाते में जमा होती है।
शिकायतकर्ता के अनुसार खाते में लगभग ₹50,000 राशि होनी चाहिए थी, परंतु बैंक जांच करने पर मात्र ₹30,378 उपलब्ध दिखाया गया। जब किसान ने सोसायटी प्रबंधक से पूछताछ की तो बताया गया कि “के.सी.वाई. ऋण बकाया” बताकर लगभग ₹20,000 काट लिए गए हैं।
“जब तक पिछला केसीसी ऋण पूर्ण रूप से जमा नहीं होता, तब तक नया ऋण स्वीकृत नहीं किया जाता। ऐसे में अतिरिक्त कटौती पूरी तरह अनुचित है।” — शिकायतकर्ता दिलहरण
किसान ने प्रशासन से मांग की है कि सहकारी समिति द्वारा की गई इस कथित अवैध राशि कटौती की जांच कराई जाए और पूरी राशि वापस खाते में जमा कराई जाए।
👉 किसान की प्रमुख मांगें
- कटौती की गई पूरी राशि वापस की जाए
- संबंधित सोसायटी प्रबंधक पर विभागीय कार्रवाई हो
- भविष्य में किसानों के खातों से बिना सूचना किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से सहकारी बैंक और जिला कार्यालय का घेराव करेंगे।
— The YWN News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली