The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

*करनौद में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में महिला कमांडों टीम किया गया गठन*

Views: 4434
Spread the love
Read Time:3 Minute, 19 Second

*करनौद में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में महिला कमांडों टीम किया गया गठन*

 

जांजगीर चाम्पा –  जांजगीर के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में जांजगीर-चांपा एसपी विजय पाण्डेय,बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू के नेतृत्व में महिला कमांडो का गठन किया गया। इस दौरान उन्हें कानूनी जानकारी दी गई,साथ ही गांव में अवैध गतिविधियो पर रोक लगाने सहित पुलिस को सूचना देने कि बात कही गई।

 

 

वही पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और अपील की कि ग्रामीण अपने गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को देने की सलाह दी।

 

इस दौरान महिला कमांडो ने शपथ ली कि वे गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी और नशे के खिलाफ मजबूत मोर्चा खोलेंगी। समाज में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहना किया जा रहा है।

 

*लंबे समय बाद महिला कमांडो का गठन*

 

करनौद में महिला कमांडो का गठन करने के लिए काफी लंबे समय से महिलाओं के बीच में चर्चा हो रहा था।अब पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी जयकुमार साहू के द्वारा सभी महिला सदस्यों को टोपी वितरण कर महिला कमांडो का गठन किया। कमांडो का गठन करने का मुख्य उद्देश्य गांव को नशामुक्त करना है।

 

इस दौरान सरपंच श्रीमती रेवती शैलेन्द्र डडसेना ने बताया कि गांव में नशा मुक्ति के लिए महिलाओं का समूह एकत्र हुआ है और आगामी दो-चार महीने में ही गांव को नशामुक्त कर दिया जाएगा।

 

इस अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू, सरपंच श्रीमति रेवती शैलेन्द्र डडसेना,उपसरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ सारथी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना, अधिवक्ता राजेंद्र डड़सेना,पंच रमाकांति डडसेना, किरण तिवारी, ज्योति यादव, सतीशचंद पटेल, मिथलेश यादव, शिव डडसेना, टेकराम सहीस, भोजराम,मनीष पटेल, राजकुमार डडसेना, शुभम् पटेल,रविशंकर जलतारे,निखिल, मंगल दास वैष्णव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed