वास्तविक जीवन की रास्ता सिखाती रासेयो – घृतलहरे
शासकीय महाविद्यालय बिर्रा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 01 /12/25 से 07/12/2025 तक ग्राम पंचायत बनडभरा में आयोजित है । जिसमें दिन भर की गतिविधियों का समय तय रूपरेखा अनुसार संचालित है । इस बीच दिनांक 03/12/2025 बीते गुरुवार को बौद्धिक परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष तथा पूर्व जनपद सदस्य श्री महेंद्र महिपाल जी जिन्होंने छात्र / छात्राओं को संबोधित किया वही एन एस यू आई के नेता, युवा कांग्रेस प्रवक्ता श्री रामकिशन घृतलहरे जी ने छात्रों को रासेयो को जीवन से जोड़ते हुए परिभाषित किया,
उन्होंने कहा कि रासेयो अवसर प्रदान करती है, सर्वांगीण विकास पर प्रतिबद्धता प्रकट करती है , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सरकार की आत्मनिर्भर भारत की ओर एक नई दिशा बताते हुए उसमें गहरी चिंता व्यक्त किए “भारत की सरकार ऐसे पॉलिसी बनाई है जिससे लोगों को रोजगार देना न पड़े , महंगाई की मार को झेले और पकोड़ा तले क्योंकि सरकार इसे ही आत्मनिर्भर बताती है ऐसे ही बनाना है तो फिर पढ़ाई की आवश्यकता ही नहीं लोग स्वतः जीने के लिए कुछ न कुछ कर लेंगे” इससे पहले के छात्रों को रोजगार मुहैया कराना चाहिए फिर मिलकर आपकी नीति सफलता प्राप्त करेगी और अंत में रासेयो से जुड़े गीत सुनाकर अपनी बात समाप्त किए वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डहरिया जी ने व्यक्तित्व , समाज , महापुरुषों तथा संविधान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए संबोधित किए इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पिंटू जांगड़े जी, कार्यक्रम अधिकारी प्रो अनंत जी, सहायक अधिकारी प्रो वर्मा मैडम जी तथा समस्त शिविरार्थी सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली