The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

प्रमुख खबरें

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के युवा कांग्रेस नेता कमलेश कश्यप के प्रयास से विधायक निधि से बोर खनन,ग्रामीणों मे ख़ुशी का माहौल जांजगीर चाम्पा _ बिर्रा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता कमलेश कश्यप के प्रयास से विधायक निधि ग्राम पंचायत बसंतपुर में बोर खनन किया गया जिससे ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।दरअसल मिली जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस नेता कमलेश कश्यप को ग्राम पंचायत बसंतपुर में पानी कि समस्या होने कि जैसे ही जानकारी मिली तब उन्होंने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को अवगत कराकर बोर खनन कराने के लिए निवेदन किया।तब युवा नेता कमलेश कश्यप के निवेदन से विधायक बालेश्वर साहू ने तत्काल बोर खनन कि स्वीकृति दे दी। वहीं आज ग्राम पंचायत बसंतपुर पहुंच युवा कांग्रेस नेता कमलेश कश्यप ने पुजा-अर्चना करके बोर खनन प्रारंभ कराया,वहीं गांव में अब पानी कि किल्लत दूर हो जायेगी,ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है। वहीं युवा कांग्रेस नेता कमलेश कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत बसंतपुर में पानी की समस्या का कि जानकारी मुझे मिली तो मैने विधायक बालेश्वर साहू को बोर खनन कराने निवेदन किया तब उनके द्वारा तत्काल इसकी स्वीकृति दे दी आज गांव में बोर खनन हो गया गांव में अब पानी कि समस्या दुर हो गई है ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

1 min read

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला:- शादी का झांसा देकर घर से भगाया,आरोपी हुआ गिरफ्तार…. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सारागांव थाना क्षेत्र में 8 जनवरी की रात करीब 9 बजे से लापता हुई नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की। लड़की की लोकेशन सक्ति जिले के जैजैपुर क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर 19 वर्षीय आरोपी समीर कुमार के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया। सारागांव थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी समीर कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया और उसके साथ दैहिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You may have missed